Magazines cover a wide subjects, including not limited to fashion, lifestyle, health, politics, business, Entertainment, sports, science,

NEWS FROM UTTARAKHAND: घंटाघर के बाद अब कुठालगेट का भी बदलेगा स्वरूप, DM करा रहे इस प्रोजेक्ट पर काम

NEWS FROM UTTARAKHAND: घंटाघर के बाद अब कुठालगेट का भी बदलेगा स्वरूप, DM करा रहे इस प्रोजेक्ट पर काम

NEWS FROM UTTARAKHAND: घंटाघर के बाद अब कुठालगेट का भी बदलेगा स्वरूप, DM करा रहे इस प्रोजेक्ट पर काम

After Ghantaghar now the kuthalgate image has change,DM is doing work on that

 

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून अब और भी सुंदर दिखने वाली है। डीएम द्वारा इसके लिए युद्धस्तर पर काम चल रहा है। घंटाघर के बाद अब कुठालगेट का स्वरूप भी बदला हुआ नजर आएगा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के संस्कृति परम्परा संवर्धन के साथ विकास की अवधारणा के संकल्प को जिला प्रशासन फलीभूत करने का प्रतिबद्ध है। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशन में शहर के चौक चौराहों, शहर के ड्रेनेज सिस्टम आदि समस्त क्षेत्रों में कार्य प्रगति पर है। इस दौरान पर्वतीय संस्कृति के प्रदर्शन को जिला प्रशासन ने संभव कर दिखाया है। इस अवसर पर कुठाल गेट सहित शहर के अन्य चौक चौराहों के विस्तारीकरण, सुधारीकरण का कार्य युद्धस्तर पर पर गतिमान है।
डीएम स्वयं इन कार्यों की अपने स्तर पर मॉनिटिरिंग कर रहे है। इस दौरान मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार बड़ा मकसद लेकर चलें हैं सविन, प्राजेक्ट कुठालगेट में, जिससे कुठालगेट को सिर्फ एक्सीडेंट न्यूनीकरण नहीं, नई स्लीप रोड, पर्वतीय संस्कृति प्रदर्शन को जिला प्रशासन ने संभव कर दिखाया है। डीएम ने गहन विश्लेषण पश्चात: प्रशासन नजर पड़ी तो कुठाल गेट पर नवीन साइड मोटोरेबल स्लिप रोड निकाल दी। साथ ही कुठालगेट को परम्परागत शैली, के साथ विकसित कर भव्य बनाया जा रहा है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री क संस्कृति परम्परा संवर्धन के साथ विकास की अवधारणा के संकल्प को डीएम सविन बसंल फलीभूत करते आ रहे है। इस दौरान कुठालगेट सौन्दर्यीकरण, साइड रोड कार्य युद्धस्तर पर जारी, मानसून पूर्व समयावधि तय की है और जिससे जनमन, पर्यटकों को सुगम सुविधा, लोक परम्परा सस्कृति, पहाड़ी शैली के दर्शन हो सकेंगे। जाम से मिलेगा निजात, दुर्घटना में आएगी कमी, लाखों पर्यटक धरोहरों, पर्वतीय संस्कृति संजोकर ले जाएंगे। इस अवसर पर डीएम स्थलीय निरीक्षण कर चुके हैं तथा स्वंय मॉनिटिरिंग कर रहे हैं। जिलाधिकारी ने निर्माण कार्यों को पूर्ण करने की तय की है डेडलाईन, निर्धारित समयावधि में हरहाल में कार्य पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए गए हैं। जिलाधिकारी सविन बंसल ने अपनी कार्यशैली के अनुसार कई करोड़ के जन सरंचनाओं के एक साथ काम उठवाए है शहर के चौक निर्माण, पहाड़ी शैली सौन्दर्यीकरण व साईड रोड निर्माण कार्य किया जा रहा है।